Event Detail  
Republic Day 2024
Event Start Date : 26/01/2024 Event End Date 26/01/2024

डी. ए. वी. मॉडल स्कूल आई. आई. टी. खड़गपुर में 75वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
डी. ए. वी मॉडल स्कूल आई.आई. टी खड़गपुर के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 75वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गीत के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्य महोदया के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया , साथ ही राष्ट्रगान आरंभ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदनों द्वारा कदमताल करते हुए राष्ट्रीय - ध्वज और प्राचार्या को सम्मान प्रदर्शित किया गया। इसके बाद आदरणीय महोदया ने अमूल्य वचनों द्वारा हम सभी का न केवल मार्गदर्शन किया अपितु भारत देश के गौरव के बारे में बताते हुए उस गौरव को बनाए रखने एवं कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दीं। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना अद्भुत एवं अनोखा प्रदर्शन किया जो प्रशंसनीय रहा। कक्षा आठवीं की छात्रा द्वारा शहीदों को नमन करते हुए कविता वाचन किया गया।कार्यक्रम का समापन पिरामिड के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा।
 

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV MODEL SCHOOL
IIT KHARAGPUR,
KHARAGPUR TECHNOLOGY,
PASCHIM MEDINIPUR,
WEST BENGAL-721302.
Phone : 03222-277102
Fax : 03222-278179

E-Mail : [email protected]
Website : 
https://davmodeliitkgp.org/


Like Us on:
     
Location Map ↓