महात्मा हंसराज जी, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया उनका जन्म दिवस 17/4/2026 ( शुक्रवार) को विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विशेष हवन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्या महोदया, शिक्षकवृंद और विद्यार्थीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। हवन के पवित्र वातावरण ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। भजन और प्रवचन ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा, अनुशासन, सेवा और समर्पण के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज जी के आदर्शों से जाना कि निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्ची सफलता और सम्मान दिलाता है। इस अवसर पर शंख ध्वनि, आर्य समाज के नियमों पर प्रश्नोत्तरी तथा महापुरुषों के चित्रों की चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।