हिंदी दिवस
Event Start Date : 15/09/2026 Event End Date 15/09/2026
*हिंदी दिवस: संस्कारों, भावनाओं और संस्कृति की पहचान*
*हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारे मन की मधुर अभिव्यक्ति है।**
*विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ*

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ होने के बावजूद विद्यालय में हिंदी दिवस की भावना को जीवंत रखते हुए कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे - शब्द अंत्याक्षरी, अक्षर से शब्द - निर्माण, भाषण, कविता वाचन, कार्ड मेकिंग एवं पोस्टर मेकिंग, लघु नाटिका जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं हिंदी भाषा की सुंदरता और महत्त्व को अपने नन्हे अंदाज़ में प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान अभिव्यक्त किया। साथ ही साथ यह भी प्रयास किया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कृति को जोड़ने वाला स्नेहिल सेतु है।
*भाषा वही सुंदर, जो दिलों को जोड़ दे,*
*हिंदी वही प्यारी, जो अपनी पहचान से जोड़ दे।*