DAV MODEL SCHOOL, IIT KHARAGPUR

KHARAGPUR TECHNOLOGY, PASCHIM MEDINIPUR, WEST BENGAL-721302. AFFILIATED TO CBSE [AFFILIATION NO: 2430060, SCHOOL CODE: 15583]

Event Detail  
ऋषि निर्वाण दिवस
Event Start Date : 03/11/2026 Event End Date 06/11/2026

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, पश्चिम बंगाल के तत्वावधान में हमारे विद्यालय में ऋषि निर्वाण दिवस मनाया गया। महर्षि दयानंद सरस्वती जी की मृत्यु दिवस को ऋषि निर्वाण दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।
इस पावन अवसर पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक- शिक्षिका गण एवं छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित हो कर यज्ञ में आहुतियां डालीं एवं यज्ञ की पवित्र अग्नि की पावन उष्मा एवं आलोक से समृद्ध हुए।
इसके पश्चात एक प्रभातफेरी निकाली गई। महर्षि दयानंद सरस्वती जी की विचारधारा पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन कक्षा आठवीं एवं नौवीं के बच्चों के लिए एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अलग-अलग किया गया।
सेवा की भावना बच्चों में जागृत करने के लिए विद्यालय के तरफ़ से एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के बच्चे अपने घरों से खाद्य सामग्री, मिठाई, मोमबत्ती आदि लेकर आए एवं अपने हाथों से आसपास गांवों के आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों को वितरण किया गया।
 
 

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV MODEL SCHOOL
IIT KHARAGPUR,
KHARAGPUR TECHNOLOGY,
PASCHIM MEDINIPUR,
WEST BENGAL-721302.
Phone : 03222-277102
Fax : 03222-278179

E-Mail : [email protected]
Website : 
https://davmodeliitkgp.org/


Like Us on:
     
Location Map ↓