DAV MODEL SCHOOL, IIT KHARAGPUR

KHARAGPUR TECHNOLOGY, PASCHIM MEDINIPUR, WEST BENGAL-721302. AFFILIATED TO CBSE [AFFILIATION NO: 2430060, SCHOOL CODE: 15583]

चरित्र निर्माण शिविर Back to Achievement Page

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर के निर्देशानुसार 'चरित्र निर्माण शिविर' का आयोजन इस वर्ष डी.एस.के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुरुलिया के प्रांगण में दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से दिनांक 01 फरवरी 2026 (रविवार) तक संपन्न किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि, विद्वान मनीषियों तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। इस शिविर में पश्चिम बंगाल प्रक्षेत्र के समस्त डी. ए. वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। त्रिदिवसीय समारोह में विद्यार्थियों के लिए कई कार्यक्रम रखे गए जैसे :- गीता-श्लोक-गायन प्रतियोगिता, वैदिक सन्ध्या प्रतियोगिता, सामूहिक भजन प्रतियोगिता, एवं अग्निहोत्र यज्ञ प्रतियोगिता । इस चरित्र निर्माण शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासन, निष्ठा एवं न्यायोचित भावना से सुखी एवं पवित्र जीवन बिताने हेतु एवं सच्चे नागरिक बनने की प्रेरणा देना था। साथ ही संध्या, यज्ञ,भजन इत्यादि के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जागृत करना और सात्विक, स्वस्थ जीवन यापन करने हेतु प्रेरित किया गया। हमारे विद्यालय डी. ए.वी. मॉडल स्कूल आई.आई.टी. खड़गपुर के विद्यार्थियों ने भी इन प्रतियोगिताओं में अंश ग्रहण किया तथा गीता-श्लोक-गायन प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करते हुए कक्षा-आठवी के छात्र निलेश पात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, एवं कक्षा-आठवी के छात्र गैरिक नाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वैदिक सन्ध्या प्रतियोगिता मे और हम सब को गौरवान्वित किया । विद्यालय की आदरणीय प्राचार्या श्रीमती सुस्मिता पाणिग्रही ने भाग लिए सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा चरित्र निर्माण में सीखे प्रत्येक कर्त्तव्यों का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।

 

CLICK HERE TO VIEW THE POST

Contact Us ↓
 

DAV MODEL SCHOOL
IIT KHARAGPUR,
KHARAGPUR TECHNOLOGY,
PASCHIM MEDINIPUR,
WEST BENGAL-721302.
Phone : 03222-277102
Fax : 03222-278179

E-Mail : [email protected]
Website : 
https://davmodeliitkgp.org/


Like Us on:
     
Location Map ↓