DAV MODEL SCHOOL, IIT KHARAGPUR

KHARAGPUR TECHNOLOGY, PASCHIM MEDINIPUR, WEST BENGAL-721302. AFFILIATED TO CBSE [AFFILIATION NO: 2430060, SCHOOL CODE: 15583]

Event Detail  
77वाँ गणतंत्र दिवस
Event Start Date : 26/01/2026 Event End Date 26/01/2026

77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ🙏🏼
🇮🇳 गौरव, अनुशासन और देशभक्ति की झलक 🇮🇳
" विविधता में एकता ही भारत की पहचान है।”
डी. ए. वी. मॉडल स्कूल आई.आई. टी खड़गपुर के प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माननीय मुख्य अतिथि कर्नल एम.के. सिन्हा महोदय के करकमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के विधिवत् फहराने एवं राष्ट्रगान से हुई, जिसने सभी के हृदय में देशभक्ति का संचार किया। प्राचार्या महोदया तथा अतिथि महोदय के प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों ने कर्त्तव्य, अनुशासन और संविधान के मूल्यों का महत्व समझा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट एवं स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में प्रस्तुत झाँकियांँ ,देशभक्ति गीत, भावपूर्ण कविता पाठ , समूह नृत्य एवं सुसंगठित कैलिस्थेनिक् व्यायाम ने सभी को मंत्रमुग्ध और भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक गण करतल ध्वनि से सभी प्रतिभागियों का उत्साह संवर्धन किया। गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
🇮🇳 जय हिंद। जय भारत 🇮🇳
 
 

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV MODEL SCHOOL
IIT KHARAGPUR,
KHARAGPUR TECHNOLOGY,
PASCHIM MEDINIPUR,
WEST BENGAL-721302.
Phone : 03222-277102
Fax : 03222-278179

E-Mail : [email protected]
Website : 
https://davmodeliitkgp.org/


Like Us on:
     
Location Map ↓